भूरारानी रोड पर युवती से छेड़छाड़, मनचलों को धुना
रुद्रपुर में बाजार से खरीदारी कर जा रही भूरारानी निवासी युवती से मनचलों ने छेड़छाड़ की।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 09:21 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 09:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : बाजार से खरीदारी कर जा रही भूरारानी निवासी युवती से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर अभद्रता की गई। पीड़िता के शोर मचाने पर एकत्र लोगों ने उनकी धुनाई लगा दी। बाद में आरोपित फरार हो गए। भूरारानी निवासी एक युवती रविवार सुबह 11 बजे कुछ सामान खरीदने बाजार आई हुई थी। दोपहर एक बजे के आसपास वह वापस घर को जा रही थी। भूरारानी रोड पर अकेली युवती को देख दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इस दौरान उन्होंने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। परेशान होकर युवती ने शोर मचा दिया। लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी धुनाई की। फिलहाल सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें