घर में घुसकर छेड़छाड़, पथराव
बाजपुर में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ और विरोध पर पथराव का मामला प्रकाश में आया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 06:32 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 02:15 AM (IST)
संस, बाजपुर : घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ और विरोध पर पथराव का मामला प्रकाश में आया है।
नगरीय क्षेत्र की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 25 अक्टूबर को दशहरा पर्व के दिन बाजार आई थी। उसकी 13 वर्षीय बेटी घर पर थी। इसी बीच दो युवकों ने घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी बीच वह बाजार से घर पहुंची तो उसकी बेटी अपने बचाव में चीख-पुकार कर रही थी। उसने किसी तरह आरोपितों के चंगुल से बेटी को छुड़ाकर घर का दरवाजा बंद कर लिया। आरोपितों ने पथराव कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें