गन्ना कृषकों दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
जासं, काशीपुर : गन्ना किसान संस्थान व प्रशिक्षण केंद्र ने गन्ना कृषकों व कर्मचारियों के ग्राम स्त
जासं, काशीपुर : गन्ना किसान संस्थान व प्रशिक्षण केंद्र ने गन्ना कृषकों व कर्मचारियों के ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को मालधन में किया गया। इस मौके पर गन्ना किसान संस्थान व प्रशिक्षण केंद्र के जीवन चंद्र पंत ने गन्ना कृषकों व गन्ना पर्यवेक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि वे गन्ना किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती के लिए प्रोत्साहित करें और प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी को अधिक से अधिक कृषकों तक पहुंचाएं, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त हो सके। वहीं सहायक गन्ना आयुक्त ने कृषकों को पेडी प्रबंधन व कृषकों की आय दोगुनी करने के मुख्य स्त्रोतों की विस्तार से जानकारी दी। इसी क्रम में वैज्ञानिक सिद्धार्थ कश्यप ने गन्ने की उन्नतिशील प्रजातियों तथा परता बढ़ाने के बारे में बताया। वहीं डॉ. मुन्ना लाल ने गन्ने के विभिन्न रोग कीट, पहचान, लगने का समय व नियंत्रित करने की जानकारी प्रदान की।