पूर्व सांसद पाल ने सितारगंज में हुई तोड़फोडड़ का लिया जायजा
जागरण संवाददाता, सितारगंज: पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरा
जागरण संवाददाता, सितारगंज: पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ध्वस्त किए गए भवनों व दुकानों का जायजा लिया। वहां हुए नुकसान को देख उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी तानाशाह हो गए हैं। कोर्ट के आदेश का खौफ दिखाकर अधिकारियों ने व्यापारियों की रोजी रोटी छीन ली। ऐसे अधिकारियों का तत्काल तबादला किया जाए।
पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर अधिकारियों ने तानाशाही की है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने सामान्य तौर पर अतिक्रमण का सर्वे करने को कहा था, लेकिन अधिकारियों ने मनमानी करते हुए व्यापारियों को ही उजाड़ दिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ने वाले अधिकारियों का तत्काल तबादला होना चाहिए, साथ ही उन्हें कठोर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए कि किस नेता के दबाव में व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया है। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ में प्रभावित हुए लोगों को सरकार उचित मुआवजा दे। उनका कहना था कि अधिकारियों ने कोर्ट को बदनाम करने का कार्य किया है ऐसे अधिकारियों को दंडित किया जाए।