जेठ ने विधवा के साथ की छेड़खानी, केस दर्ज
संवाद सूत्र जसपुर रात को बदनियती से विधवा के घर में घुसे जेठ ने विधवा के साथ छेड़छाड़
संवाद सूत्र, जसपुर : रात को बदनियती से विधवा के घर में घुसे जेठ ने विधवा के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपित जेठ ने विधवा की बेरहमी से डंडे से पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र की एक विधवा महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार की देर रात को वह अपने बच्चों के साथ घर पर सोई हुई थी। आरोप है कि उसका जेठ अहमद नबी पुत्र मोहम्मद अली उसके घर में दीवार फांदकर घुस गया। तथा बदनियती से उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विधवा के विरोध करने पर आरोपित अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुआ। मंशा को फेल होते देख जेठ ने पास ही रखे डंडे से विधवा की बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी। शोर मचने पर आरोपित भाग गया। विधवा ने देर रात को ही पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने महिला एवं उसके बच्चों के बयान लिए तथा चोटों का मेडीकल परीक्षण कराकर आरोपित जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बताते हैं कि आरोपित महिला का जेठ होने के साथ ही बहनोई भी है। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि महिला के पति की डेढ़ साल पहले मौत हो गई है। वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।