फब्तियां कसने पर वेटर और बरातियों में चले लाठी
फब्तियां कसने को लेकर वेटर और बरातियों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट से बरात में भगदड़ मच गई, तीन लोग घायल हो गए।
By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 08 Feb 2018 04:40 PM (IST)Updated: Thu, 08 Feb 2018 09:20 PM (IST)
जसपुर(ऊधमसिंह नगर), जेएनएन]: फब्तियां कसने को लेकर वेटर और बरातियों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट से बरात में भगदड़ मच गई, तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
कासमपुर मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में मंगलवार की रात विवाह समारोह था। उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के अफजलगढ़ से बरात आई थी। मैरिज हॉल में डीजे की धुन पर घराती से लेकर बराती पक्ष की महिलाएं डांस कर रही थीं। इसी समय एक वेटर ने डांस कर रही महिला पर फब्तियां कस दीं। शिकायत पर बराती वेटर को पकडऩे के लिए जैसे ही दौड़े तो वेटर ने अपने साथियों को बुला लिया।
इस बीच हुई कहासुनी के बाद बरातियों ने एक वेटर को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। गुस्साए वेटरों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। इसी दौरान बराती भी पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि घटना की अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें