Move to Jagran APP

फैक्ट्री कर्मियों में मारपीट, घायल

सिडकुल की इंडोरेंस फैक्ट्री में पं¨चग मशीन में अंगुली लगाने को लेकर विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इससे एक कर्मचारी घायल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:00 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 05:00 PM (IST)
फैक्ट्री कर्मियों में मारपीट, घायल
फैक्ट्री कर्मियों में मारपीट, घायल

जासं, रुद्रपुर : सिडकुल की इंडोरेंस फैक्ट्री में पं¨चग मशीन में अंगुली लगाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में एक कर्मचारी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक सिडकुल की इंडोरेंस फैक्ट्री में सोमवार सुबह कर्मचारी पं¨चग मशीन में अंगुली लगाने लगे। बताया जा रहा है कि इसी बीच अंगुली लगाने को लेकर कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। इस पर पं¨चग मशीन का स्विच निकालने से भड़के अन्य कर्मचारियों ने ऐसा करने वाले आलम पर हमला बोल उसे घायल कर दिया। सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही घायल आलम को शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि दो कर्मचारियों में विवाद हुआ था। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.