विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या का मामला, उत्तराखंड-यूपी और दिल्ली में पुलिस टीम ने डाला डेरा

Published: Thu, 15 Jan 2026 07:53 PM (IST)

किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उनकी तलाश में उत्तराखंड, ...और पढ़ें

अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। प्रतीकात्‍मक

अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। प्रतीकात्‍मक

HighLights

  1. किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में आरोपी अभी फरार।

  2. उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली में पुलिस टीमें कर रहीं तलाश।

  3. 26 आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित की गईं।

जागरण संवाददाता, काशीपुर । किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में आरोपितों को गिरफ्तार करने में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि, इन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उत्तराखंड, उत्तर-प्रदेश एवं दिल्ली समेत अन्य राज्यों में डेरा डाली हुई है।

सुखवंत सिंह प्रकरण में संलिप्त 26 लोगों की गिरफ्तारी के लिए 21 पुलिस अधिकारियों के साथ तीन टीमें गठित की गई हैं। एक टीम में 7 पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। हर टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक कर रहे हैं। टीम का पर्यवेक्षक क्राइम एसपी निहारिका तोमर को बनाया गया है।

इसमें एसओजी प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह, कुंडा प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी और काशीपुर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में टीम ने आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें- सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में बड़ा एक्‍शन, निलंबित और लाइन हाजिर 12 पुलिस कर्मियों का गढ़वाल रेंज में ट्रांसफर

यह भी पढ़ें- सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में नैनीताल हाई कोर्ट में सुनवाई, उत्तराखंड सरकार को दिया ये आदेश

यह भी पढ़ें- सुखवंत सिंह आत्महत्या के मामले में IT थानाध्यक्ष और दरोगा निलंबित, पूरी पैगा चौकी लाइन हाजिर