गैस सिलेंडर में लगी आग, महिला झुलसी
जागरण संवाददाता, काशीपुर : खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग धधक उठी। महिला आग क
जागरण संवाददाता, काशीपुर : खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग धधक उठी। महिला आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। आनन -फानन परिजनों ने उसे एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताकर महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम फैजुल्लागंज, ठाकुरद्वारा उप्र निवासी अल्पना पत्नी महेंद्र ¨सह बुधवार सुबह घर में खाना बना रही थीं। इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग धधक उठी। सिलेंडर से भड़की आग की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला के शरीर में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया। घबराए परिजनों ने उसे निजी वाहन से रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताकर महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि आग से महिला करीब 90 फीसद जल चुकी है। महिला के दो बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था।