धूमधाम से मनाई गई पं.दीनदयाल जयंती
सुल्तानपुर पट्टी : पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं
सुल्तानपुर पट्टी : पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यापर्ण करने के साथ ही मिष्ठान का वितरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क की सफाई की।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय वास्तव में सच्चे देशभक्त थे। उनके विचार आज भी प्रसांगिक हैं, जिन्होंने देश की आजादी व देशवासियों के उत्थान के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए। कहा कि उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव था जिसके चलते वह अनेक बार यहां की वादियों में आए थे। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी शुक्ला, नगर मंडल अध्यक्ष सर्वेश गोयल, शिव कुमार गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, जोनी मौर्य, धर्मेंद्र सैनी, कृष्णा चंद्रा, मुजफ्फर हुसैन, सरताज आलम, नरेश सैनी, देवेंद्र मौर्य, गिरीश मौर्य, हरप्यारी आदि मौजूद थे।