शाम ढलते ही रोशनी से जगमगा उठा सीमांत
संवाद सहयोगी, खटीमा : दीपावली पर्व पर बुधवार की शाम ढलते ही सीमांत क्षेत्र दीयों व विद्युत झ्
संवाद सहयोगी, खटीमा : दीपावली पर्व पर बुधवार की शाम ढलते ही सीमांत क्षेत्र दीयों व विद्युत झालरों से जगमगा उठा। लक्ष्मी पूजन होते ही पटाखों के धमाकों की गड़गड़ाहट होनी शुरू हो गई थी। जो देर रात तक नहीं थमी। पूजा के बाद लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराके बधाई दी।
अंधकार पर उजाले की जीत का प्रतीक दीपावली पर्व समूचे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में दीपमालाएं सजाकर विधिविधान से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के साथ ही सुख एवं समृद्धि की कामना की। महरोक गली, हिलव्यू कालोनी, पर्वतीय कालोनी, आदर्श कालोनी, शिवमंदिर कालोनी आदि स्थानों पर महिलाएं बच्चों के साथ आतिशबाजी का खूब आनंद उठाते देखी गई।
मझोला में भी दीप पर्व हर्षोल्लास के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। लोगों घरों में माता महालक्ष्मी की विधिविधान से पूजा अर्चना कर सुख-समृद्घि की कामना की। मझोला, सत्रहमील, नौसर, जमौर, उलानी, सुनपहर, खुदागंज आदि स्थानों में धूमधाम से दीपावली पर्व मनाया गया।