विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस अधिकारी की पत्नी से भाजपा कार्यकर्ता ने की छेड़छाड़, चप्पल से पिटाई

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 06 Oct 2018 06:03 PM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 09:53 AM (IST)

रुद्रपुर में छेड़छाड़ से तंग आकर एक पुलिस अधिकारी की पत्नी ने बीजेपी कार्यकर्ता को चप्पल से जमकर पीटा। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस अधिकारी की पत्नी से भाजपा कार्यकर्ता ने की छेड़छाड़, चप्पल से पिटाई
पुलिस अधिकारी की पत्नी से भाजपा कार्यकर्ता ने की छेड़छाड़, चप्पल से पिटाई

रुद्रपुर, [जेएनएन]: शहर की पॉश कालोनी में भाजपा कार्यकर्ता की चप्पलों से पिटाई कर दी गई। खुद को एक मंत्री का करीबी बताने वाला यह कार्यकर्ता अपने ही फ्लैट में पीड़ित महिला के हाथों खूब पिटा। महिला दूसरे प्रदेश के एक बड़े पुलिस अधिकारी की पत्नी बताई जा रही हैं।

आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता उससे छेड़छाड़ के साथ ही मैसेज भी भेजता था। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि पार्टी की मर्यादा को तार-तार करने वालों की संगठन में कोई जगह नहीं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह भाजपा कार्यकर्ता के इससे पूर्व भी मेट्रोपोलिस मॉल में पिटाई के साथ ही दो अन्य वीडियो शहर के लोगों के मोबाइल में कैद हैं।

आरोपित भाजपा कार्यकर्ता सितारगंज का रहने वाला है, लेकिन राजनीति सक्रियता रुद्रपुर में ही रहती है। नैनीताल रोड स्थित पॉश कालोनी में किराये पर उसने फ्लैट लिया है। हाल ही में वह शहर के मॉल में पार्किंग विवाद में भी पिटा था। उसका अपनी पत्नी से विवाद का भी वीडियो वायरल हुआ था। रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल से विवाद को लेकर भी यह नेता सुर्खियों में रहा। 

इधर, शनिवार को वायरल वीडियो में एक महिला उसे चप्पलों से पीटती दिख रही है। वह मौसी और दीदी कहकर अपना बचाव करता नजर आ रहा है। महिला का आरोप है कि वह पीछा करता है और मैसेज भेजता है। कुछ दिनों पहले वह पीछा करते हुए जिम तक पहुंच गया। इससे परेशान पुलिस अधिकारी की पत्नी ने सोसायटी पदाधिकारियों से शिकायत की थी। शनिवार को महिला सोसायटी पदाधिकारियों के साथ आरोपित के घर पहुंच गई और पिटाई शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता फ्लैट में घुस गया, जहां घुसकर भी महिला ने उस पर ताबड़तोड़ चप्पलों की बौछार कर दी। बाद में भाजपा कार्यकर्ता ने महिला से माफी मांगकर अपनी जान बचाई। 

मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन बाद में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर न मिलने पर पुलिस भी बैकफुट पर आ गई। मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मामले के बाद कॉलोनी की सोसायटी के पदाधिकारियों ने उसे रविवार तक फ्लैट खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। 

यह भी पढ़ें: केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं से छेड़छाड़, लाइब्रेरियन को हटाया

यह भी पढ़ें: एनआइवीएच में यौन उत्पीड़नः व्हाट्सएप ग्रुप से छात्रों को उकसाने वालों की होगी जांच

यह भी पढ़ें: एनआइवीएच यौन शोषण: हार्इकोर्ट का आदेश, शिक्षक को सस्पेंड कर हो एफआइआर