Move to Jagran APP

संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

संस, रुद्रपुर : भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर कार्य समिति की बैठक में सोमवार को खेड़ा स्थित नर्मदेश्वर

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 07:51 PM (IST)
संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

संस, रुद्रपुर : भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर कार्य समिति की बैठक में सोमवार को खेड़ा स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगमी निकाय व लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता, प्रदेश महामंत्री नेत्रपाल मौर्य व ओमकार गर्ग ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। केंद्र और प्रदेश में सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है। कहा कि भाजपा सरकार में जहां भ्रष्टाचार का सफाया हुआ है वहीं जन समस्याओं के निराकरण में भी तेजी आई है। आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव में पार्टी पुन: जीत का परचम लहराएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार, भाजपा महिला मोर्चा नगरध्यक्ष महेंद्र शर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश पाल, नगरध्यक्ष प्रमोद साहनी, दुर्गेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.