सुल्तानपुर पट्टी में जले रावण व मेघनाथ के पुतले
सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रावण और मेघनाथ के पुतले जलाए गए। नगर में चल रही पाय
सुल्तानपुर पट्टी : क्षेत्र में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
नगर में चल रही पायते वाली रामलीला में कोरोना के मद्देनजर सरकार की गाइड लाइन के अनुसार श्रीरामलीला कमेटी ने रामायण का पाठ कराया। विगत वर्षों की भांति दशहरा के पर्व पर मेले का आयोजन नहीं किया गया। रामलीला प्रांगण में रावण-मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। कोरोना महामारी के मद्देनजर कमेटी ने इस बार रामलीला मंचन नहीं किया। विजयदशमी पर नगर में लगने वाला दशहरा पर्व भी नहीं मनाया गया। अलबत्ता कोरोना वायरस के बीच रामलीला प्रांगण मे रावण-मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। बीते वर्षों तक रामलीला मैदान में विशालकाय रावण-मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता था जिसमें नगर के ही नहीं, बल्कि आस पास के गांव के लोगों से रामलीला मैदान खचाखच भरा रहता था। इस मौके पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र मौर्य, संतोष सागर, प्रेम सिंह सागर, अरविद सैनी, रामअवतार चंद्रा, दुष्यंत मौर्य, चंद्रप्रकाश, विशेष सागर, रामकुंवर, राजीव सैनी आदि लोग मौजूद थे।