विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इबोला का खतरा! उत्तराखंड में अलर्ट, 21 दिन तक यात्रियों की होगी निगरानी

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:14 PM (IST)

अफ्रीकी देशों में इबोला संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राजेश शर्मा, काशीपुर। अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रखा है।

चिकित्सा विभाग के सचिव के निर्देशों के अनुसार, प्रभावित देशों से लौटने वाले यात्रियों पर 21 दिनों तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जिला सर्विलांस इकाई को पोर्टल के माध्यम से यात्रियों की सूची प्राप्त कर प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य का रिकार्ड अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

संभावित खतरे से निपटने के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड, समर्पित एंबुलेंस, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी और पीपीई किट, एन-95 मास्क जैसी सुरक्षा सामग्री की पूरी व्यवस्था करने को कहा गया है। एम्स ऋषिकेश को संदिग्ध और पुष्ट मामलों के इलाज के लिए समर्पित आइसोलेशन अस्पताल बनाया गया है।

इसके अलावा, संदिग्ध मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी 21 दिनों तक निगरानी की जाएगी तथा जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित देशों से लौटने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे 21 दिनों तक अपने स्वास्थ्य पर नजर रखें और बुखार या अन्य लक्षण दिखने पर तुरंत डाक्टरों से संपर्क कर अपना यात्रा इतिहास साझा करें।

काशीपुर में इबोला का कोई केस नहीं

विभागीय सूत्रों के अनुसार, काशीपुर और आसपास के क्षेत्र के करीब 15 से अधिक परिवारों के सदस्य दक्षिण अफ्रीका में रहते हैं। हालांकि, इनमें से कोई भी व्यक्ति पिछले एक माह के भीतर भारत नहीं आया है। ऐसे में फिलहाल काशीपुर और आसपास के क्षेत्र में इबोला संक्रमण का कोई संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है।

अगर ये लक्षण दिखे तो तत्काल आइसोलेशन

  • अचानक तेज बुखार आना।
  • अत्यधिक कमजोरी और थकान महसूस होना।
  • मांसपेशियों और शरीर में दर्द।
  • सिरदर्द और गले में खराश।
  • उल्टी और दस्त की शिकायत।
  • पेट में दर्द होना।
  • गंभीर स्थिति में मसूड़ों या नाक से खून आना।
  • आंखें लाल होना और
  • त्वचा पर लाल धब्बे पड़ना।
  • खून की उल्टी या मल में खून आना.

इबोला को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। कुमाऊं के सभी सीएमओ, सीएमएस को इस मामले में निगरानी रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। - डा. केके अग्रवाल, स्वास्थ्य निदेशक, कुमाऊं

यह भी पढ़ें- कांगो से आए इबोला ने केन्या में मचाया हड़कंप, मिला 8वां मरीज; पड़ोसी देशों में अलर्ट

यह भी पढ़ें- कांगो में इबोला वायरस का कहर, मृतकों का आंकड़ा 4000 के पार; अब तक 8300 मामले कंफर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।