झूलते पुल से गिरकर विवि कर्मी की मौत
चकफेरी नदी पर जर्जर हो चुके झूलते पुल से गुजरने के दौरान गिरकर श्रमिक की मौत हो गई
संवाद सहयोगी, पंतनगर : चकफेरी नदी पर जर्जर हो चुके झूलते पुल से गुजरने के दौरान गिरकर शनिवार को विवि कर्मी घायल हो गया। साथी कर्मचारी उसे चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहा मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे से आहत श्रमिकों व विभिन्न संगठनों ने विवि प्रशासन से नदी पर नए पुल के निर्माण की माग की है।
खनवार-बकलोही, कुबेर स्थान, पिपरा, कुशीनगर (उ.प्र.) निवासी बनारसी (59) पुत्र स्व. छेदी फसल अनुसंधान केंद्र (सीआरसी) में कृषि श्रमिक के पद पर थे और परिसर के टा-कालोनी में रहते थे। शनिवार दोपहर 12 बजे वह सीआरसी से तराई भवन कालोनी की ओर साइकिल से जा रहे थे। चकफेरी नदी पर जर्जर झूलते पुल से गुजरने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह दस फीट नीचे नदी में जा गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई। साथी कर्मियों ने घायल को विवि चिकित्सालय पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते घायल को एसटीएच, हल्द्वानी रेफर कर दिया, जहा उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री है। -बाक्स में
पूर्व में भी हो चुके हादसे
स्थानीय निवासियों के अनुसार लगभग 12-13 वर्ष पूर्व आई बाढ़ के दौरान भी इस अस्थायी झूलते पुल से बिशनी का पुत्र बह गया था, जिसका शव दो दिन बाद लगभग दस किमी. दूर नदी से बरामद हुआ। -बाक्स में
स्थायी पुल के निर्माण की माग
ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन सिंह, डॉ. महेंद्र शर्मा, रविंद्र चौबे एवं ट्रेड यूनियन महासंघ के त्रिलोकी शकर मिश्रा सहित विभिन्न राजनैतिक संगठनों ने हादसे पर दुख जता विवि प्रशासन से अविलंब स्थायी पुल के निर्माण की माग की है।