डॉक्टर की गिरफ्तारी को क्रमिक अनशन शुरू
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपित डॉक्टर की गिरफ्तारी क
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपित डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने गांधी पार्क पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। चेतावनी दी कि मांग पूरी न हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बीते दिनों उपचार को जिला अस्पताल पहुंची एक महिला ने चिकित्सक डॉ.राजीव चौहान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद महिला के पति और साथी ने डॉक्टर से मारपीट कर दी थी। मामले में पुलिस ने डॉक्टर से मारपीट करने के आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही पीड़ित महिला की तहरीर पर भी डॉक्टर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया था। डॉक्टर की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को महिलाओं ने जहां जुलूस निकाला था। वहीं मंगलवार को विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांधी पार्क पर क्रमिक अनशन पर बैठ गई हैं। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि जब तक डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं होती और पीड़िता के पति पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं हेाता वह आंदोलनरत रहेंगे। इस अवसर पर हीरा जंगपांगी, सरोज, प्रियंका, एकता, संजना, हितेश समेत तमाम महिलाएं मौजूद थीं। इधर, युवा कांग्रेसी नेता सुशील गावा ने भी महिलाओं के आंदोलन को समर्थन दिया।