सड़क पर फैल रहा घरों का गंदा पानी
संवाद सूत्र, नानकमत्ता: नाली का निर्माण न होने से खटीमा रोड पर घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
संवाद सूत्र, नानकमत्ता: नाली का निर्माण न होने से खटीमा रोड पर घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिसको लेकर व्यापारियों को आक्रोश है। उन्होंने नाली का निर्माण जल्द न होने पर आंदोलन की धमकी दी है।
देवभूमि व्यापार मंडल ने कहा कि नगर के विकास के लिए प्रशासनिक अधिकारी खामोश बैठे है। नाली न होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। कई बार कहने के बाद भी जन प्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। खटीमा रोड पर नाली का आधा अधूरा निर्माण किया गया है। जिसकी वजह से गंदे पानी की निकासी नही हो पा रही है। वक्ताओं ने कहा कि बारिश के मौसम में हालात और बदत्तर हो जाएगें। उन्होंने नाली निर्माण और नालियों की सफाई जल्द न होने पर अधिकारियों की नींद हराम करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नानकमत्ता में ऐतिहासिक गुरुद्वारा है जहां पर देश-विदेश के पर्यटक आते हैं। सड़कों पर गंदा पानी होने से क्षेत्र की छवि पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह, सतपाल गोल्डी, बलजीत सिंह, बलदेव सिंह, गुरनाम सिंह, हरबंस सिंह, बलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।