विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ और तेजाब फेंकने की धमकी दो आरोपी गिरफ्तार

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:22 PM (IST)

दिनेशपुर के एक शिक्षण संस्थान की छह छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दिनेशपुर में छह छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी का मामला।

  2. मुख्य आरोपी अनस नेपाल भागते हुए बनबसा से गिरफ्तार।

  3. मो. बिलाल भी गिरफ्तार, पुलिस कर रही डिजिटल साक्ष्य जांच।

जागरण संवाददाता, दिनेशपुर (ऊधम सिंह नगर)। दिनेशपुर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली छह छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में पुलिस ने आरोपितों की तलाश करते हुए नेपाल भाग रहे मुख्य आरोपित समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के मोबाइल फोन बरामद कर डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को दिनेशपुर के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में अध्ययरत छात्राओं की गई। साथ ही उन पर अश्लील टिप्पणी करते हुए गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी गई थी।

इसका पता चलते ही एसपी सिटी प्रमोद कुमार के आदेश पर पुलिस की तीन टीम गठित कर जांच करते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले मो. बिलाल ने छह छात्राओं के नाम, पते, मोबाइल नंबर और फोटो अपने साथी अनस के साथ साझा किए थे।

इसके बाद छात्राओं के साथ अश्लील टिप्पणी, छेड़छाड़ और गाली-गलौज की घटना हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्य आरोपित अनस फरार होने का प्रयास कर रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे नेपाल सीमा के निकट बनबसा से गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे आरोपित मो. बिलाल को भी गिरफ्तार किया गया है। अनस उत्तर प्रदेश के बिसरक क्षेत्र का निवासी है, जबकि मो. बिलाल (20) अजीमनगर क्षेत्र के खेमपुर गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छात्राओं की निजी जानकारी साझा किए जाने, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य संभावित संलिप्तताओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि छात्राओं की जानकारी कहां से जुटाई गई और मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।