ट्रक की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
किच्छा : ट्रक की चपेट में आकर अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी किच्छा में लाया
किच्छा : ट्रक की चपेट में आकर अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी किच्छा में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुरेंद्र पेट्रोल पंप के सामने बरेली मार्ग पर एक व्यक्ति ट्रक से उतरा। उसी दौरान उसका ट्रक चालक से पैसे को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बीच ही ट्रक के चालक ने ट्रक को आगे बढ़ा दिया। ट्रक की चपेट में आकर अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान एक महिला भी उसके साथ थी। उसके ट्रक के चपेट में आने पर महिला ने कोहराम मचा दिया। मौके पर मौजूद लोग उसका नाम परमजीत बता रहे थे। वह ढाबे पर कारीगर का काम करता है, परंतु इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। दुर्घटना के बाद से महिला भी मौके से गायब थी। लोगों का कहना है कि वह पास के ही गांव खमरिया की रहने वाली है। संभवत: वह अपने परिजनों को सूचना देने चली गई होगी। समाचार लिखे जाने तक मृतक की अधिकारिक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी थी।