देसी, अंग्रेजी व कच्ची शराब के साथ महिला समेत चार दबोचे
खटीमा : दीपावली व निकाय चुनाव से पूर्व पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। इ
खटीमा : दीपावली व निकाय चुनाव से पूर्व पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से एक महिला समेत चार लोगों को अवैध देसी, अंग्रेजी व कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को दफा 60 में निरुद्ध किया गया है।
उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भुजिया नंबर तीन गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापामार कार्रवाई की। इस दौरान गांव के अभिषेक दत्त को 15 बोतल अंग्रेजी शराब, 16 पव्वे देसी पिकनिक व 14 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ दबोच लिया। आरोपित इस शराब को गांव में ही फुटकर में बेच रहा था। इसके अलावा झनकईया पुलिस ने राजीवनगर की किरन सैनी से 28 पाउच, भुड़ाई के विजय सिंह से 23 लीटर व इसी गांव के मंडल सिंह के कब्जे से 21 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम में उपनिरीक्षक संयोगिता, आरक्षी अब्दुल खालिक, रघुनाथ गोस्वामी, उमेश कुमार शामिल थे।