विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Terrorist Arrest: कतर-बिहार से हवाला के जरिये आए लाखों रुपये, खंगाले जा रहे आतंकी जग्गा के स्वजन के बैंक खाते

By virendra bhandariEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 22 Jan 2023 08:50 AM (IST)

Terrorist Arrest जगजीत सिंह और नौशाद के पास कतर और बिहार से हवाला के जरिये छह लाख रुपये पहुंचे थे। ...और पढ़ें

Delhi Terrorist Arrest: खंगाले जा रहे आतंकी जग्गा के स्वजन के बैंक खाते
Delhi Terrorist Arrest: खंगाले जा रहे आतंकी जग्गा के स्वजन के बैंक खाते

वीरेंद्र भंडारी, रुद्रपुर(ऊधमसिंहनगर): Delhi Terrorist Arrest: दिल्ली में आतंकी गतिविधि में गिरफ्तार गूलरभोज के जगजीत सिंह और नौशाद के पास कतर और बिहार से हवाला के जरिये छह लाख रुपये पहुंचे थे।

इसमें से जगजीत को दो लाख रुपये मिले थे। इसकी पुष्टि होने पर ऊधम सिंह नगर पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने उसके स्वजन से पूछताछ के बाद अब उनके बैंक खाते खंगालने शुरू कर दिए है। ताकि पता चल सके कि उसका अभी भी स्वजन से संपर्क है या नहीं।

पैरोल पर बाहर आने के बाद से फरार हो गया था

वर्ष 2018 में टैक्सी चालक की हत्या में जेल गए गूलरभोज के कोपा कृपाली गांव निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा अप्रैल 2022 में पैरोल पर बाहर आने के बाद से फरार हो गया था।

दिल्ली में एटीएस ने जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को नौशाद के साथ आतंकी गतिविधि में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ में जुट गई थी।

ऊधमसिंहनगर पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी दिल्ली गई थी। इस दौरान पता चला कि जगजीत सिंह और नौशाद को टास्क पूरा करने के लिए हवाला के जरिये छह लाख रुपये बिहार और कतर से आए थे। जिसमें से जगजीत को दो लाख रुपये मिले थे।

गूलरभोज पहुंचकर जगजीत के स्वजन से पूछताछ की

इस सूचना के बाद गुरुवार को पुलिस अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों ने गूलरभोज पहुंचकर जगजीत के स्वजन से पूछताछ की। हालांकि स्वजन का कहना था कि जब से वह पैरोल पर फरार हुआ था, तब से उनका उससे न तो कोई संपर्क है और न ही उसने कभी किया था।

इधर, एसटीएफ ने शनिवार को दिनेशपुर, रुद्रपुर और किच्छा के चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे जगजीत सिंह के संबंध में पूछताछ की गई।

पता लगाया गया कि उनकी जगजीत सिंह से मुलाकात कहां हुई और पैरोल पर भागने के बाद उससे संपर्क था या नहीं। एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि अधिकतर की जगजीत सिंह से मुलाकात जेल में हुई थी। पैरोल के दौरान जब जग्गा भागा था, तब से उनके संपर्क में नहीं था।