चोरी की बाइक सहित दो दबोचे
दिनेशपुर: बारात से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने चे¨कग के दौरान 24 घटे में बरामद कर लिय
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Dec 2017 07:22 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 07:22 PM (IST)
दिनेशपुर: बारात से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने चे¨कग के दौरान 24 घटे में बरामद कर लिया। साथ ही दो युवकों को गिरफ्तार किया। बुधवार को आनंदखेड़ा नंबर दो निवासी अविराम मंडल पुत्र अमूल्य मंडल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बाइक संख्या यूके 06 आर-0566 से चितरंजनपुर गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक चुरा ली। गुरुवार को पुलिस ने चे¨कग के दौरान जयनगर के निकट बाइक में सवार दो युवकों को रोका। उनसे गाड़ी के कागजात मांगे तो वह घबरा गए। शक होने पर पुलिस उन्हें बाइक सहित थाने ले आई। पुलिस दोनों युवको से पुछताछ कर रही है। युवको ने बाइक के नम्बर प्लेट व कुछ सामान खोल रखा था। पुलिस क्षेत्र में चोरी हुई बाइकों के बारे में भी जानकारी ले रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें