फरार मारवाड़ी गैंग की लोकेशन ट्रेस
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : डकैती और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मारवाड़ी गिरोह
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : डकैती और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मारवाड़ी गिरोह के फरार डकैतों की लोकेशन पुलिस ने ट्रेस कर ली है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस डकैतों को भी गिरफ्तार कर लेगी। इस मामले में छह डकैतों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जून माह में डकैतों ने ¨सह कॉलोनी में डकैती और मां सर्वेश्वरी कॉलोनी में अपर्णा प्रिया की हत्या कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस पर पुलिस ने डकैतों की तलाश शुरू कर दी थी। आठ सितंबर को सटीक मुखबिरी और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले मारवाड़ी गिरोह के छह डकैत केदार, धीरेंद्र उर्फ लडडू, बचराम उर्फ लीची, खेम उर्फ खिम्मा और सूरज तथा राम ¨सह को पुलिस लालकुआं रोड, बेनी मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान उनके पास से डकैती में लूटा गया सोने के जेवरात के साथ ही तमंचे और अन्य सामान भी बरामद किया था। बाद में पुलिस ने गिरफ्तार डकैतों को जेल भेज दिया था। इस दौरान वारदात में शामिल धन्ना, लाला, दलगंजन और रामनाथ फरार हो गए थे। तब से पुलिस चारों की तलाश कर रही है। इसके लिए कुछ संदिग्ध नंबरों को भी पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो पंजाब में फरार डकैतों की लोकेशन मिली है। ऐसे में पुलिस की एक टीम डकैतों की धरपकड़ को पंजाब के लिए रवाना हो गई है।