Move to Jagran APP

जनहित योजनाओं के प्रसार में योगदान दें कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, पंतनगर : परिसर के सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा, पंतनगर मंडल काय

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 05:08 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 05:08 PM (IST)
जनहित योजनाओं के प्रसार में योगदान दें कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, पंतनगर : परिसर के सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा, पंतनगर मंडल कार्यसमिति का शुभारंभ बतौैर मुख्य अतिथि विधायक राजेश शुक्ला, विवेक सक्सेना व मंडल अध्यक्ष (महिला मोर्चा) पिंकी डिमरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

loksabha election banner

विधायक ने कहा कि देश का सर्वागीण विकास भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में पार्टी के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि, जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को जनता तक पहुंचा कर उसका लाभ दिलाने में अपना योगदान दें। बूथ स्तर पर कमेटी गठित कर हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के 'मन की बात' जनता को सुनने के लिए प्रेरित करें। वरिष्ठ महिला नेत्री लता सिंह ने कहा की सोशल मीडिया के माध्यम से मोदी जी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को हमें प्रचारित करना चाहिए। जिला महामंत्री विवेक सक्सेना ने पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्त्रम को मंडल अध्यक्ष डीएन यादव, आरके शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्त्रम का संचालन मंडल महामंत्री अपूर्वा सिंह ने किया। इस दौरान समस्त महिला मोर्चा पदाधिकारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.