Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने स्व: राजीव गांधी को किया नमन

गदरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 11:50 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 06:15 AM (IST)
कांग्रेसियों ने स्व: राजीव गांधी को किया नमन
कांग्रेसियों ने स्व: राजीव गांधी को किया नमन

संस, गदरपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल के साथ कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 76वें जन्मदिवस पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। उनकी बदौलत आज घर घर में कंप्यूटर जैसी सुविधा उपलब्ध हो पाई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीत ग्रोवर ने कार्यकर्ताओं के साथ बलराम नगर स्थित प्राइमरी पाठशाला में तुलसी का पौधा लगाया। मोहनीश चौधरी के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने खंड शिक्षा कार्यालय पर पौधारोपण किया। इस मौके पर शराफत अली मंसूरी, मनोज गुंबर, राजेश बाबा, भीम ठुकराल, सिद्धार्थ भुसरी, आशीश पपनेजा, विकास तनेजा, आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.