बाजार बंद कराने के लिए सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
संवाद सहयोगी, खटीमा : आसमान चढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेसी सड़कों पर उतर
संवाद सहयोगी, खटीमा : आसमान चढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने व्यापारियों से समर्थन मांगते हुए दुकान बंद करने को कहा। हालांकि कुछ समय बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल दिए।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेसी मुख्य चौक पर एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर घूम-घूमकर दुकानें बंद कराई। इस दौरान कापड़ी ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। मोदी सरकार केवल जुमलेबाजी की सरकार बनकर रह गई है। नगर अध्यक्ष राजू जुनेजा ने कहा कि मोदी राज में राइस मिलर, व्यापारी सब परेशान है। बाद में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर तहसील गेट पर केंद्र सरकार पुतला भी दहन किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, अशोक बत्रा, प्रकाश तिवारी, महेश जोशी, रामू जोशी, दलजीत गौराया, रियासत अली, रवीश भटनागर, देवेंद्र कन्याल, प्रकाश आर्या, राशिद अंसारी, नरेंद्र आर्या, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।