Move to Jagran APP

धान की दो प्रजातियां न खरीदने पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, किया घेराव

धान की दो प्रजातियां केंद्र पर न खरीदने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 12:22 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:06 AM (IST)
धान की दो प्रजातियां न खरीदने पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, किया घेराव

जागरण संवाददाता, किच्छा : धान की दो प्रजातियां केंद्र पर न खरीदने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने केंद्र प्रभारी का घेराव कर रोष जताया। हालांकि एसडीएम ने एक प्रजाति खरीदने का भरोसा दिलाया है।

loksabha election banner

धान खरीद केंद्र पर धान की प्रजाति एचकेआर 147 और 126 नही खरीदी जा रही थी। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मंडी स्थित खाद्य विभाग के केंद्र पर रोष जताया। इस दौरान उनकी केंद्र प्रभारी से तीखी नोकझोंक भी हो गई। उन्होंने एसडीएम विवेक प्रकाश से भी बात की तो एसडीएम ने कहा कि 126 प्रजाति में चावल का उत्पादन कम होने के कारण उसे नहीं खरीदा जा रहा है। 147 की खरीद की जा रही है। नेताओं ने कहा कि जिस प्रजाति की खरीद नहीं की जानी है। उसके बारे में किसानों को पहले सूचित किया जाना चाहिए था। घेराव करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, वरिष्ठ नेता सुरेश पपनेजा, फिरदौस सलमानी, किसान नेता जगरूप सिंह गिल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.