Move to Jagran APP

भाजपा सांसदों से हिसाब मांगेगी कांग्रेस : धर्माणी

संवाद सहयोगी, खटीमा : कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि केंद्र की नरे

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Oct 2018 05:39 PM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 05:39 PM (IST)
भाजपा सांसदों से हिसाब मांगेगी कांग्रेस : धर्माणी

संवाद सहयोगी, खटीमा : कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान देश की जनता को सिर्फ छलने का काम किया है। कांग्रेस अब भाजपा के सभी सांसदों से उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यो का लेखा-जोखा मांगेगी। इसके अलावा कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएंगे।

loksabha election banner

मंडी समिति अतिथि गृह में रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धर्माणी ने कहा कि लोकसभा चुनाव पार्टी के लिए चुनौती हैं। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम गठित की जाए। एक बूथ पर दस युवा कार्यकर्ता तैनात रहें। केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए धर्माणी ने कहा कि मोदी ने 2014 के आम चुनाव में देश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। इनमें कोई भी पूरा नहीं हुआ। अब भाजपा 2019 के चुनाव से पूर्व वर्ष 2022 के सपने दिखा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पूंजीनिवेश के लिए होने वाली इंवेस्टर्स समिट मात्र छलावा है। इससे प्रदेश की जनता को नहीं बल्कि औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचेगा। देश व प्रदेश में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है।

इस मौके पर पूर्व युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राना, राजू जुनेजा, दलजीत गौराया, प्रकाश तिवारी, दयाकिशन कलौनी, अशोक बत्रा, वहीदुल्ला खां, जसविंदर पप्पू, रक्षपाल सिंह, नासिर खान, गणेश मुडेला, प्रवीन सिंह पिंटू आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.