देश में बढ़ती महंगाई से भड़के कांग्रेसी
देश व प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई से कांग्रेसी भड़क उठे।
जागरण टीम, खटीमा/जसपुर : देश व प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई से कांग्रेसी भड़क उठे। उन्होंने भाजपा सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से पेट्रोलियम पदार्थो समेत विभिन्न खाद्य सामग्री के दामों पर अंकुश लगाने की मांग की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य एवं प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी के नेतृत्व में बुधवार को नगर में एकत्र हुए। जहां उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में दिन पर दिन महंगाई बढ़ी है। खाद्य सामग्री, तेल एवं अन्य सामान आम आदमी से दूर हो चला है। पेट्रोलियम पदार्थो के दाम दिन पर बढ़ते ही जा रहे है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते महंगाई पर काबू ना पाया गया तो कांग्रेसी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष बाबी राठौर, नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, लीला चंद, कृष्णा नेगी, खतीजा मलिक, ऊषा सक्सेना, दिया राठौर, बबीता उप्रेती, शोभा बिष्ट, अराफत अंसारी, राजकिशोर, मनोज कोहली, पंकज टम्टा, राजू सोनकर मौजूद रहे।
इधर, जसपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई से आक्रोशित होकर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया और डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस पर हुई बेतहाशा मूल्य वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस मौके पर गजेंद्र चौहान, इफ्तिकार बबलू, गजेंद्र चौहान, जैनेंद्र पाल जोशी, सुखदेव सिंह, महेंद्र सिंह, नीरज बिश्नोई, नईम प्रधान, आफताब अंसारी, सर्वेश चौहान, एजाज अंसारी, रफी मोहम्मद, हाजी अब्दुल हमीद, राहुल गहलोत, मुकेश प्रधान, हिमांशु नंबरदार मौजूद रहे।