Move to Jagran APP

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चीनी मिल कर्मियों को समर्थन

जागरण संवाददाता, किच्छा : चीनी मिल कर्मियों के आंदोलन को कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट ने अपना सम

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 06:29 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 06:29 PM (IST)
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चीनी मिल कर्मियों को समर्थन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चीनी मिल कर्मियों को समर्थन

जागरण संवाददाता, किच्छा : चीनी मिल कर्मियों के आंदोलन को कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट ने अपना समर्थन देते हुए हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिला कर चलने का भरोसा दिलाया। कहा भाजपा सरकार किसानों के साथ ही चीनी मिल कर्मियों के भविष्य पर ग्रहण लगाने का काम कर रही है। भाजपा की दमकनकारी नीतियों को आइना दिखाने की जरूरत है।

loksabha election banner

चीनी मिल विश्राम गृह में यूनियन पदाधिकारियों के साथ वार्ता के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट ने कहा सरकार किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान करने में तो पहले ही नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में विपरित परिस्थितियों में अपने खून पसीने से चीनी मिल को सींचने वाले कर्मचारियों पर संकट के बाद चीनी मिल का चल पाने पर ही प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है। सरकार ने जो नायाब तरीका चीनी मिलों को बचाने का निकाला है उससे चीनी मिल के चलने पर ही संशय पैदा होने लगा है। सरकार की मंशा साफ दिख रही है कि वह कर्मचारियों को आंदोलन में लगा मिलें बंद होने का ठीकरा फोड़ देगी। उसके बाद पिछले दरवाजे से इसे चलाने का अधिकारी निजी कंपनी को दे दिया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा भाजपा सरकार की मंशा को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान अनिल श्रीवास्तव, भूपेंद्र ¨सह पोखरिया, मनोज कुमार, रामनिवास ¨सह, मनोज अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, किशोरी लाल, भूपाल ¨सह रावत, कवंलजीत ¨सह, तारा दत्त उपाध्याय आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.