सड़क को लेकर सड़क पर बैठे कांग्रेसी, दी आंदोलन की चेतावनी
बदहाल मानपुर सड़क के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानपुर तिराहे पर धरना दिया। साथ ही चेताया कि यदि सड़क जल्द न बनी तो आंदोलन किया जाएगा।
काशीपुर, [जेएनएन]: बदहाल मानपुर सड़क के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानपुर तिराहे पर धरना दिया। साथ ही चेताया कि यदि सड़क जल्द न बनी तो आंदोलन किया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से मानपुर सड़क खराब पड़ी है। इस मार्ग पर तीन स्कूल, गुरुद्वारा व प्राचीन नागनाथ मंदिर है। सड़क पर दिन रात वाहन चलते हैं। सड़क में हुए गड्ढों में आए दिन बाइक सवार गिर कर चोटिल हो रहे हैं। वहं, भाजपा सरकार को इसकी चिंता नहीं है।
उन्होंने चेताया कि यदि सड़क जल्द ठीक नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल, सुरजीत सिंह, प्रमोद चौहान, रवि ढींगरा आदि शामिल थे।
यह भी पढ़ें: देहरादून में फिल्म पद्मावती के विरोध में किया प्रदर्शन
यह भी पढ़ें: सरकार की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने शुरू किया श्रमदान