विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने हल्दीघेरा में आधुनिक गौशाला का किया लोकार्पण, गोवंशों को मिलेगा सम्मानजनक आश्रय

Published: Thu, 24 Sep 2026 05:43 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के हल्दीघेरा में 7 करोड़ से अधिक की लागत से बनी आधुनिक गौशाला का ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्दीघेरा में सात करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्मित आधुनिक गौशाला का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सामान्य दिन नहीं, बल्कि विशेष दिन है क्योंकि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को जिस गौशाला की प्रतीक्षा थी, उसका सपना आज साकार हुआ है।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक गौशाला का उद्घाटन नहीं, बल्कि निराश्रित और बेसहारा गोवंशों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आश्रय देने के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से खुले में घूम रहे गौवंशों के कारण किसान परेशान थे।

फसलों को नुकसान पहुंच रहा था और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था। अब इस गौशाला के संचालन से किसानों और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशाला में गोवंशों को भोजन, सुरक्षा और उचित देखभाल मिलेगी तथा उन्हें दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और शास्त्रों में उन्हें सर्वदेवमयी बताया गया है। गौसेवा केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य और धर्म है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति के संरक्षण और गौसंवर्धन के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री स्वयं भी गौसेवा के प्रति समर्पित हैं और जब भी समय मिलता है, गौसेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि वे भी अपने घर पर समय मिलने पर गौमाता की सेवा करने का प्रयास करते हैं।

यह भी पढ़ें- खटीमा गोलीकांड के शहीद आंदोलनकारियों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

मुख्यमंत्री ने गौशाला निर्माण में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह महत्वपूर्ण परियोजना धरातल पर उतर सकी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- खटीमा स्कूल में मोबाइल की लत छुड़ाने का अनोखा तरीका बना चर्चा का विषय, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल