विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक दिवसीय दौरे पर काशीपुर पहुंचे सीएम धामी, छात्रों से किया संवाद

Published: Sat, 19 Sep 2026 02:17 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2026 02:18 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर के ऊधम सिंह नगर में 'युवा विद्यार्थी संवाद' कार्यक्रम में छात्रों से बातचीत की।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, काशीपुर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर ऊधम सिंह नगर के काशीपुर पहुंचे हैं। सीएम यहां द प्रिंस पैलेस, ढकिया रोड गणेशपुर में आयोजित ‘युवा विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम देहरादून से हेली से रवाना होकर दोपहर एक बजे आइजीएल हेलीपैड काशीपुर पहुंचे। यहां से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी ने सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश, कहा 'कोई समझौता नहीं'

इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। एक बच्चे ने मुख्यमंत्री को उनका स्केच भेंट किया। समारोह के बाद मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना होंगे।