विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशीपुर में सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा, आपदा प्रभावित किसानों को राज्य सरकार देगी दोगुनी राहत

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:52 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इसमें तीन महीने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के बिजली बिल माफ।

  2. केसीसी लोन तीन माह के लिए स्थगित।

  3. राज्य सरकार देगी दोगुनी आपदा राहत।

जागरण संवाददाता, काशीपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों व बागवानों के अक्टूबर से दिसंबर के तीन माह के बिजली बिल माफ करने की घोषणा की है। ऐसे किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लोन तीन माह के लिए स्थगित करने के लिए सरकार वित्त मंत्रालय से सिफारिश करेगी। किसानों को आपदा राहत के मानकों के तहत मदद के साथ उतनी ही राशि राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी।

भाजपा के विधानसभा विस्तारक के दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने बुधवार को काशीपुर पहुंचे सीएम धामी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि नौ अक्टूबर को बाजपुर, गदरपुर व काशीपुर के आसपास के क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गन्ना, धान व अमरूद सहित बागवानी फसलें चौपट हुई हैं। संकट के समय सरकार अन्नदाताओं के साथ खड़ी है।

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज, सैटेलाइट सेंटर जल्द होंगे शुरू
कहा कि काशीपुर मेडिकल कालेज की तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अगले सत्र के लिए सीटें आवंटित हो गई हैं। किच्छा सैटेलाइट सेंटर बनकर तैयार है, खुरपिया फार्म में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी व पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार का काम भी पूरा हो चुका है।

सरकार ने 13,000 एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई, यूसीसी, धर्मांतरण कानून व अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण जैसे फैसले लिए, चारों तरफ वाह-वाह हो रही, जबकि कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। अजीत डोभाल व बिपिन रावत पर टिप्पणी पर पूछा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या वह इस टिप्पणी का समर्थन करती है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के काशीपुर में भाजपा का महत्वपूर्ण सम्मेलन, सीएम धामी और बांसुरी स्वराज मौजूद