विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhath Puja 2022: छठ घाट पर पहुंच सीएम धामी ने भी किया पूजन, प्रदेश में समृद्धि की कामना की

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
Published: Mon, 31 Oct 2022 06:31 AM (IST)

Chhath Puja 2022 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सूर्यदेव के उदय होने के बाद सारे काम शुरू होते ...और पढ़ें

छठ मैया की सच्चे मन से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है।
छठ मैया की सच्चे मन से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है।

संवाद सहयोगी, खटीमा : Chhath Puja 2022: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने अपने गृह क्षेत्र पहुंच कर छठ पर्व पर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ मैया की सच्चे मन से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है।

छठ पर्व से शुरू से रहा है लगाव

सीएम धामी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को हिमाचल प्रदेश से हेलीकाप्टर से राधा स्वामी सत्संग भवन परिसर में बने अस्थायी हेलीपैड पर पहुंचे। वहां से संजय रेलवे पार्क एवं झनकईया के 22 पुल स्थित छठ कार्यक्रमों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि छठ पर्व से शुरू से ही उनका बेहद लगाव रहा है। इसीलिए वह प्रत्येक वर्ष व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद छठ घाट पर पहुंचते हैं।

सूर्यदेव से सभी लें प्रेरणा

उन्होंने कहा कि सूर्यदेव के उदय होने के बाद सारे काम शुरू होते हैं और अस्त होने के बाद बंद। हम सभी को सूर्यदेव से प्रेरणा लेनी चाहिए। छठ पर्व देश ही नहीं वरन समूचे विश्व में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोक पर्व, धार्मिक त्योहार, स्थान एवं संस्कृति का उत्थान हुआ है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, दिव्य काशी एवं केदारनाथ में आयी आपदा के बाद पुनर्निर्माण हो रहा है।

औद्योगिक क्षेत्र के लिए होगा सर्वे

बाइसपुल स्थित छठ पूजा स्थल पर पहुंच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करेंगे। इसके लिए यहां सर्वे कराया जाएगा। ग्रामीणों ने सीएम के समक्ष क्षेत्र के विकास के लिए उद्योग लगाने की मांग रखी थी। उसी आधार पर सीएम ने सर्वे की घोषणा कर दी।

यह भी पढ़ें :

हल्द्वानी में महापर्व का महाउल्लास, सूर्याेपासना के लिए घाटों पर आस्था का संगम 

घाटों पर उमड़ी आस्था, अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के लिए की सुख-समृद्धि की कामना