Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री धामी की अगुवाई में फिर सरकार बनाएगी भाजपा

किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश में बह रही विकास की बयार।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 05:38 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 05:38 PM (IST)
मुख्यमंत्री धामी की अगुवाई में फिर सरकार बनाएगी भाजपा

जागरण संवाददाता, किच्छा : विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि युवा उर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में प्रदेश में भाजपा एक बार फिर सरकार बना इतिहास रचने जा रही है। कार्यकर्ता जी जान से प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाकर सरकार व जनता के बीच सेतु का काम करें।

loksabha election banner

लालपुर में भाजपा कार्यसमिति को संबोधित करते हुए विधायक शुक्ला ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वाेपरि है। मुख्यमंत्री की घोषणा में सम्मिलित लालपुर व सिरोली कलां को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की बयार बह रही है। किच्छा विधानसभा में साढ़े चार साल में विकास के नए आयाम स्थापित किए है। जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने कहा कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई कांग्रेस को प्रदेश ही नहीं देश में ले डूबेगी। भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दे पारदर्शिता के साथ काम कर साफ संदेश दे दिया कि देवभूमि में घोटाले करने वाले संभल जाए। जिला महामंत्री भाजपा विवेक सक्सेना ने कहा कार्यकर्ता मिशन 2022 के लिए कमर कस अपने अपने बूथ को मजबूत करने की दिशा में काम करें। सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने कहा कार्यकर्ता एक परिवार के रुप में भाजपा में काम करते है। इससे पूर्व ग्रामीण जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, विधायक राजेश शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष हरीश खानवानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यसमिति का शुभारंभ किया। इस दौरान आत्मा परियोजना अध्यक्ष रविकांत वर्मा, नरेंद्र ठुकराल, राज गगनेजा, गौरव अरोरा, परमजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, दीपक मिश्रा, डीएन यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.