भाजपा नेता ने सुनीं जन समस्याएं
खटीमा : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पकडि़या गांव में आयोजित जनता दरबार में भाजपा प्रदेश कार्यस
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Feb 2018 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 17 Feb 2018 07:17 PM (IST)
खटीमा : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पकडि़या गांव में आयोजित जनता दरबार में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदन सिंह खड़ायत ने जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराने की बात कही।
जनता दरबार में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, पेंशन, राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इस पर खड़ायत ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निदान को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार आम आदमी की दुख-तकलीफों को भलीभांति समझती है। इसी क्रम में गांव-गांव में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें