Move to Jagran APP

लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक कर्नाटक में भाजपा सरकार

जागरण संवाददाता, किच्छा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दे कर्नाटक में गठित भाजपा

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 05:39 PM (IST)
लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक कर्नाटक में भाजपा सरकार
लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक कर्नाटक में भाजपा सरकार

जागरण संवाददाता, किच्छा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दे कर्नाटक में गठित भाजपा सरकार को लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक बताया। कहा भाजपा ने संविधान को तार-तार करते हुए देश में हिटलरशाही का प्रमाण दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर देश में लोकतंत्र की हत्या को रोकने के लिए केंद्र सरकार की मनमानी पर लगाम कसने की मांग की है।

loksabha election banner

शुक्रवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दे केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा एक तरफ कर्नाटक में केंद्र सरकार के इशारे पर सबसे बड़े दल को सरकार बनाने का न्योता दिया गया। वहीं इससे पूर्व गोवा, मणिपुर, मेघालय, असम में सबसे बड़ा दल होने के बाद भी कांग्रेस को इससे वंचित रखा गया। उन्होंने राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में कर्नाटक के राज्यपाल को दिशा-निर्देश देने की मांग कर लोकतंत्र को बचाने की अपील की। इस दौरान निवर्तमान पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार ¨सह, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश तिवारी गुड्डू, दर्शन कोली, पुष्कर राज जैन, अरुण तनेजा, गुलशन ¨सधी, धनीराम, किशन स्वरूप गंगवार, पुनीत यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.