Move to Jagran APP

अधिवक्ताओं के फिर मुखिया बने बिष्ट

अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में हरीश चंद्र बिष्ट फिर से अध्यक्ष चुने गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:30 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:30 PM (IST)
अधिवक्ताओं के फिर मुखिया बने बिष्ट

संवाद सहयोगी, खटीमा : अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में हरीश चंद्र बिष्ट फिर से अध्यक्ष चुने गए। महेश जोशी सचिव, सूरज उपाध्यक्ष, रवि उपसचिव निर्वाचित हुए। जबकि कोषाध्यक्ष, पुस्तकालयाध्यक्ष, लेखाकार व छह कार्यकारिणी सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने गए।

loksabha election banner

चुनाव अधिकारी केडी भट्ट, सहायक चुनाव अधिकारी चंचल ¨सह व अवधेश कुमार की देखरेख में शनिवार को प्रात: दस बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। देर शाम चुनाव अधिकारियों ने परिणामों की घोषणा की। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि कुल 151 मतदाताओं में से 145 ने अपने मत का प्रयोग किया। एक मत निरस्त पाया गया। अध्यक्ष पद पर हुई टक्कर में हरीश चंद्र ¨सह बिष्ट 82 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उन्होंने हरीश चंद्र को 26 मतों से पराजित किया। तीसरे उम्मीदवार एम इलियास सिद्दीकी को मात्र छह मत मिले। सचिव पद पर महेश चंद्र जोशी विजयी रहे। उन्हें 94 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो. जफर को 51 मत मिले। जबकि उपाध्यक्ष पद पर सूरज प्रकाश राणा निर्वाचित हुए। सूरज को 80 व उनके प्रतिद्वंद्वी मुरलीधर कुशवाहा को 65 मत मिले। उपसचिव पद पर रवि सक्सेना विजयी घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर मो.साबिर, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर मो.नईम, लेखाकार पद पर सतीश कुमार चौहान एवं कार्यकारिणी सदस्य के पदों पर सहाना बेगम, विनोद कुमार राना, भाष्कर संभल, संदीप रावत, संजय कपूर, राजेश ¨सह राना पूर्व में ही निर्विरोध चुने गए। बाद में विजयी प्रत्याशियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.