बाइक सवार युवकों ने टेंपो चालक को मारी गोली, गंभीर
उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार टेंपो चालक को गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रुद्रपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: कार सवार टेंपो चालक को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
रम्पुरा निवासी अयोध्या प्रसाद पेशे से टेंपो चालक है। देर रात को अयोध्या प्रसाद अपने भदईपुरा निवासी मित्र अमित कुमार की कार में सवार होकर बिलासपुर से रुद्रपुर लौट रहा था। रामपुर बॉर्डर पर प्रीत बिहार मोड़ के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनकी कार को रोका और सामने से तीन राउंड फायर झोंक दिए। जिससे एक गोली अयोध्या के कंधे में लग गई।
हादसे के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल अयोध्या को अस्पताल में भर्ती कराया। अमित से घटना की जानकारी जुटाने के बाद पुलिस हमलावारों की धरपकड़ में जुटी है। फिलहाल, पुलिस मामले को आपसी लेनदेन का विवाद मान रही है। तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें: महिला की गला घोंटकर हत्या, आरोपित फरार
यह भी पढ़ें: आदेश हत्याकांड की साजिश में शामिल रोहित तोमर गिरफ्तार