Move to Jagran APP

सितारगंज में धार्मिक स्थल पर पथराव, तोड़फोड़

-अराजक तत्वों ने वृद्ध पुजारी और पत्नी को पीटा -पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 10:45 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 10:45 PM (IST)
सितारगंज में धार्मिक स्थल पर पथराव, तोड़फोड़

-अराजक तत्वों ने वृद्ध पुजारी और पत्नी को पीटा

loksabha election banner

-पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया, तीन फरार

संवाद सहयोगी, सितारगंज : चार अराजक तत्वों पर धार्मिक स्थल पर पथराव, तोड़फोड़ कर पुजारी और उसकी पत्नी को पीटकर घायल करने का आरोप है। आस-पास के लोगों ने एक आरोपित को पकड़ लिया। उसे बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल समेत कोतवाली में लोगों का जमावड़ा लग गया।

शनिवार की देर शाम चिंतीमजरा स्थित धार्मिक स्थल पर चार अराजक तत्वों ने वृद्ध पुजारी बनवारी लाल, उनकी पत्नी अनोखी देवी को पीट दिया। इस दौरान पुजारी और उनकी पत्नी भोजन की तैयारी कर रहे थे। उन्हें धार्मिक स्थल से कुछ आवाज सुनाई दी, जिसके बाद दोनों बाहर निकले। आरोप है कि इस दौरान अराजक तत्व वहां तोड़फोड़ कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान अराजक तत्वों ने उनके व उनकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके की तरफ बढ़े। तभी तीन आरोपित फरार हो गए। जबकि एक आरोपित को मौके से पकड़कर पुलिस के सुपूर्द कर दिया। दोनों वृद्ध पति, पत्नी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान विभिन्न संगठनों के लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपितों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। श्रीपाल वर्मा ने पुलिस को आरोपितों के खिलाफ तहरीर सौंपी है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि चार आरोपितों पर तोड़फोड़, पुजारी और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का आरोप है। एक आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फरार तीन आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अशांति फैलाने वालों को किसी सूरत में बक्शा नही जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.