Move to Jagran APP

पंतनगर के आकाश में सूर्य का दिखा अलग अंदाज

पंतनगर में जीबी पंत विवि के आसपास के आकाश में गुरुवार सुबह के समय सूर्य के चारों ओर काले घेरे में इंद्रधनुषी पूर्ण वृत्त बना दिखा तो लोग मंत्र मुग्ध हो गए।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 04:44 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 05:28 PM (IST)
पंतनगर के आकाश में सूर्य का दिखा अलग अंदाज
पंतनगर के आकाश में सूर्य का दिखा अलग अंदाज

पंतनगर, उधमसिंह नगर [सुरेंद्र वर्मा]: देशभर में हरित क्रांति के लिए विख्यात जीबी पंत विवि के आसपास के आकाश में गुरुवार को सूर्य का अलग अंदाज दिखा। सुबह के समय सूर्य के चारों ओर काले घेरे में इंद्रधनुषी पूर्ण वृत्त बना दिखा तो लोग मंत्र मुग्ध हो गए।

loksabha election banner

विवि के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह नैन के अनुसार यह वायुमंडलीय घटना हेलो फेनोमेनन के नाम से जानी जाती है। इस स्थिति में अपने केंद्र में प्रकाश स्रोत (सूर्य या चंद्रमा) 22 डिग्री त्रिज्या के झुकाव से सफेद या अधिकतम सफेद चमकदार अंगूठी के रूप में दिखता है।

भीतर की ओर यह लाल फ्रिंज का निर्माण करता प्रतीत होता है और कुछ दुर्लभ मामलों में बाहर की ओर बैंगनी। इस अंगूठी के अंदर प्रकाश आकाश के बाकी हिस्सों की तुलना में काफी गहरा होता है। यह स्थिति आकाश में तीरो स्टेटस बादलों (अत्यधिक ऊंचाई पर महीन कण वाले बादल) के कारण बनती है। इनमें सुपर कोल्ड जल व बर्फ  के छोटे-छोटे टुकड़े बनते हैं। अत्यधिक महीन होने से ये नंगी आंखों से नहीं दिखाई देते। वर्षा ऋतु में ऐसी स्थितियां अधिक बनती हैं।

यह घटना हवा में बर्फ  कण और सूर्य की ऊंचाई के झुकाव पर निर्भर करती है। जब कण काफी बड़े होते हैं, तो एक हेलो दिखता है। जबकि बादलों में पानी की बूंदों का वाष्पीकरण शुरू होने और सूर्य की निकटता के कारण पानी का सफेद रंग सात रंगों में बिखर जाता है इसलिए इंद्रधनुष दिखता है।

आसमान में घटित होने वाली यह सिर्फ एक सुंदर घटना है। यह बारिश की भविष्यवाणी करे, जरूरी नहीं। लेकिन अगर यह सर्दी या गर्मी में दिखे तो अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: स्याह गगन में दिखा आतिशी उल्का पिंडों का नजारा

यह भी पढ़ें: 340 किमी प्रति मिनट की रफ्तार से धरती के करीब से गुजरा यह पिंड, जानिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.