बाजपुर में बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
बाजपुर : पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया।
संवाद सहयोगी, बाजपुर : पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या इंदिरा पांडेय ने पंडित जवाहर लाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 11 व 12 के बच्चों ने स्टॉल लगाए। इस दौरान 12 ए की दीपमाला ग्रुप प्रथम, 11 बी की नजराना ग्रुप ने द्वितीय स्थान पाया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को चॉकलेट बांटे। खंड विकास कार्यालय सभागार में बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी के अधीक्षक डॉ. खेमपाल ¨सह, सीडीपीओ गौरव पंत, खंड विकास अधिकारी निर्मला जोशी आदि द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संचालन सुपरवाइजर इंद्रा बर्गली ने किया। राउमावि रेंहटा में लगे बाल मेले का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य डीआर बाराकोटी ने किया। इंटरमीडिएट कॉलेज, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञानदीप ग्लोवल एकेडमी, सरस्वती विद्या मंदिर, शिशु मंदिर, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बीसीएसएफ इंटर कॉलेज, राइंका बरहैनी, हरिपुरा आदि स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन चीनी मिल खेल मैदान में स्थापित चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।