अगवा किशोरी बरामद आरोपित गिरफ्तार
बिहार निवासी किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपित युवक को बिहार पुलिस ने दबोच लिया।
जासं, रुद्रपुर : बिहार निवासी किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपित युवक को बिहार पुलिस ने शारदा कालोनी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से किशोरी को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक थाना बिथान, जिला समस्तीपुर, बिहार निवासी व्यक्ति ने तहरीर सौंप कहा था कि आठ जनवरी से उसकी 16 साल की पुत्री गायब है। खोजबीन में पता चला कि उसे ग्राम उजान, थाना बिथान, समस्तीपुर निवासी सौरभ ¨सह बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर बिथान थाने में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उनकी लोकेशन रुद्रपुर में मिली। सोमवार सुबह बिहार पुलिस के एएसआइ संजय कुमार महिला पुलिस कर्मी विनीता मौर्या और प्रेम ज्योति देवी के साथ रुद्रपुर पहुंचे। यहां रुद्रपुर कोतवाली पुलिस से संपर्क कर बिहार पुलिस ने किशोरी को शारदा कालोनी से बरामद कर लिया। साथ ही आरोपित युवक सौरभ को भी गिरफ्तार कर लिया। बाद में बिहार पुलिस दोनों को साथ लेकर रवाना हो गई।