विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में कट्टरपंथी व राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर STF की सर्जिकल स्ट्राइक, एक गिरफ्तार

By Sandeep JunejaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Thu, 18 Jun 2026 10:09 AM (IST)

एसटीएफ ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी व राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले एक व्यक्ति मोहम्मद सलाउद्दीन को गिरफ्तार किया है। 

एक पिस्टल सहित एके 47 के कारतूस बरामद।

एक पिस्टल सहित एके 47 के कारतूस बरामद।

HighLights

  1. एसटीएफ ने रुद्रपुर से कट्टरपंथी गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति को दबोचा

  2. आरोपी के पास से पिस्टल, एके-47 कारतूस और डेटोनेटर बरामद

  3. जांच में पाकिस्तान-मलेशिया से अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का खुलासा हुआ

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। एसटीएफ ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी व राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से देश का माहौल खराब करने वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक की है।

एसटीएफ ने गदरपुर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल फोन की जांच में इंटरनेट मीडिया प्लेटफ़ार्म पर कट्टरपंथी व जिहादी विचारधारा से संबंधित समूह, चैट व सामग्री मिली है। उसके पास से एक पिस्टल सहित एके 47 के कारतूस बरामद किए हैं।

देर रात चलाया खर्च अभियान

स्पेशल टास्क फोर्स ने दबिश देकर मोहम्मद सलाउद्दीन पुत्र अब्दुल मलिक निवासी मजरासीला गदरपुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। वह विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफ़ार्म (इंस्टाग्राम, टेलीग्राम व सिग्नल) के माध्यम से युवाओं को प्रभावित कर कट्टरपंथी एवं जिहादी विचारधारा से जोड़ सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के विरुद्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा था।

उससे पूछताछ के उपरांत जानकारी मिलने पर देर रात्रि सर्च अभियान चला एसटीएफ ने एक इंग्लिश पिस्टल, पांच कारतूस, चार डेटोनेटर, एके 47 के दो कारतूस भी बरामद कर लिए। उससे मिली जानकारी के आधार पर एसटीएफ उत्तराखंड की विशेष टीम नेटवर्क से जुड़े लोगों की धर पकड़ के लिए उत्तर प्रदेश में भी दबिश दे रही है।

उसके मोबाइल फोन की जांच के दौरान सिग्नल एवं टेलीग्राम एप पर कई समूहों और चैट्स में कथित रूप से जिहाद, शहादत व राष्ट्रविरोधी विचारों से संबंधित सामग्री और संदेश पाए गए। प्रारंभिक जांच में युवाओं को भ्रमित कर उग्र विचारधारा की ओर प्रेरित करने संबंधी गतिविधियों के संकेत मिले हैं।

जांच में आरोपित के इंटरनेट मीडिया नेटवर्क के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय/ट्रांस-बार्डर कट्टरपंथी तत्वों से संभावित संपर्कों के संकेत मिले हैं। एसटीएफ इन कनेक्शनों की सत्यता व दायरे की विस्तृत जांच में जुट गई है। जांच के दौरान चैट्स में हथियार, विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित भंडारण एवं उनकी आवाजाही से संबंधित संदिग्ध बातचीत भी सामने आई है, जिसकी तकनीकी एवं फ़ारेंसिक जांच की जा रही है।

जांच में आरोपित द्वारा कुछ चैट एवं संपर्कों को डिलीट करने की भी जानकारी मिली है। उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी एक व्यक्ति से उसके संपर्क होने की जानकारी भी सामने आई है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पूछताछ में संवेदनशील जानकारी मिली है। आरोपित के विरुद्ध धारा 152, 61(2) बीएनएस व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66(सी) एवं 66(एफ) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान व मलेशिया कनेक्शन आया सामने

रुद्रपुर : पकड़े गए आरोपित से पूछताछ में उसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जानकारी मिली है। जानकारी में आया है की देश विरोधी गतिविधियों में पाकिस्तान द्वारा मलेशिया से एक हैंडलर द्वारा इसको संचालित किया जा रहा था। वह किसी घटना को अंजाम देने के लिए तैयारी कर रहा था। जिसको डिकोड करने में एसटीएफ जुट गई है।

ये रहे टीम में शामिल

रुद्रपुर : पकड़ने वाली टीम में एसटीएफ के निरीक्षक विकास चौधरी, एसआई विपिन जोशी, एसआई केजी मठपाल, हेड कांस्टेबल रवीन्द्र बिष्ट, महेंद्र गिरी, सुरेंद्र कनवाल, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, किशन शर्मा वही साइबर थाना टीम के निरीक्षक धीरेन्द्र पंत, एएसआई दीपक जोशी, उस्मान शामिल थे।

यह भी पढ़ें- देश के खिलाफ बड़ी साजिश नाकाम, कट्टरपंथी गिरफ्तार; पाकिस्तानी आकाओं से चैट में मिली हथियारों-विस्फोटकों की डिटेल

यह भी पढ़ें- देश में पनप रही आतंकियों की 'नई पौध', कट्टरपंथी बनाने के लिए इंटरनेट की मदद; सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।