शौर्य दिवस के रूप में मनेगी सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ
खटीमा : सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ के मौके पर भारतीय जनता पार्टी 29 सितंबर को प्रदेश भ्
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 05:58 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 05:58 PM (IST)
खटीमा : सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ के मौके पर भारतीय जनता पार्टी 29 सितंबर को प्रदेश भर में शौर्य दिवस मनाएगी। इसके तहत दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक राष्ट्र के गौरव का विषय है। सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ 29 सितंबर को प्रदेश भर में शौर्य दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसके तहत देहरादून व हल्द्वानी में भव्य कार्यक्रम होंगे। साथ ही सभी जिला मुख्यालय पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधायक धामी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा के मसले पर कोई समझौता नहीं किया। इसी का परिणाम है कि विश्व में आज भारत नई ताकत बनकर उभरा है। संस।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें