वाद-विवाद में एएमयू व एमपीएटीयू अव्वल
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में युवा जागृति महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
संवाद सहयोगी, पंतनगर : जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में युवा जागृति महोत्सव के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के ¨हदी भाषा वर्ग में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ एवं अंग्रेजी भाषा वर्ग में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर की टीम विजयी रही।
प्रतियोगिता में देश के 27 विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने 'भारत का वर्तमान सामाजिक परिदृष्य सिद्ध करता है कि भारतीय युवा सामाजिक परिवर्तन हेतु प्रतिबद्ध है।' विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार रखे। प्रदर्शन के अनुसार ¨हदी वर्ग में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के निशांत भारद्वाज विजेता एवं आवेरल द्विवेदी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी उपविजेता रहे। अंग्रेजी वर्ग में प्रणाली मिश्रा एनडीवीएसयू, जबलपुर विजेता एवं प्रियंका गिनवाल पंतनगर विश्वविद्यालय उपविजेता रहीं। साथ ही पंत विवि की छात्राओं हिमानी द्विवेदी व रोशनी चंद एवं आयुषी जोशी अंग्रेजी वर्ग को सर्वोत्तम विषय वस्तु के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में प्रख्यात समाज सेवी अशोक बेरी, प्रांत प्रचारक उत्तराखंड युद्धवीर ¨सह एवं राष्ट्रीय संयोजक प्रज्ञा प्रवाह राजेंद्र चड्ढा ने युवाओं को विवेकपूर्ण विचार प्रस्तुत करने की सलाह दी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अतिरिक्त अधिवक्ता गजेंद्र ¨सह एवं पूर्व अतिरिक्त अधिवक्ता ¨वदेश गुप्ता मौजूद रहे। संचार विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य संचालक डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए विवि से प्राप्त संदेशों को जीवन में अनुसरण करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान अध्यक्ष-दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर सुरजीत ¨सह एवं समिति सदस्य डॉ. अनुपमा फुटेला सहित मनीष अग्रवाल, सुनील खेड़ा, डॉ. एसके गुरू, डॉ. मनीषा रानी एवं डॉ. अमन कंबोज उपस्थित थे।