शांतिपुरी क्षेत्र में सड़क निर्माण को मिली राशि
शांतिपुरी में क्षेत्र में सड़कों का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। विधायक राजेश शुक्ला ने यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
संसू, शांतिपुरी : क्षेत्र में सड़कों का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। विधायक राजेश शुक्ला ने यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि नंबर एक से चार तक सड़क निर्माण के लिए दो करोड़ 35 लाख रुपये अवमुक्त हो गए हैं।
इस दौरान विधायक शुक्ला ने कहा कि सड़कें बनने के बाद क्षेत्र में गोला नदी से निकले उप खनिज को स्टोन क्रशर तक पहुंचाने वाले डंपर व ट्रैक्टर-ट्राली संचालकों सहित जनता को अब परेशानियां नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि शांतिपुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति का वादा पूरा किया जा चुका है। पूर्व सैनिकों के सम्मान में भव्य स्मारक का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर शांतिपुरी व जवाहर नगर क्षेत्र में आकर बसे सैनिकों का नाम लिखा जाएगा।