कागजात ट्रांसफर नहीं कर रहा एजेंसी संचालक
भूड़महोलिया के मो. इस्लाम मियां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दोपहिया वाहन एजेंसी उसके कागजात स्थानांतरित नहीं कर रही है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 12:05 AM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 12:05 AM (IST)
संस, खटीमा : भूड़महोलिया के मो. इस्लाम मियां ने पुलिस को तहरीर देकर दोपहिया वाहन एजेंसी संचालक पर बाइक बेचने के बाद भी कागजात ट्रांसफर न करने का आरोप लगाया है।
तहरीर में बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व अपनी बाइक को सितारगंज रोड स्थित एक दोपहिया वाहन की एजेंसी में बेचा था। तब उसने सभी कागजात भी एजेंसी संचालक को उपलब्ध करा दिए थे। बाद में एजेंसी संचालक ने उक्त बाइक किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। इसके बावजूद कागजात ट्रांसफर नहीं किए। उसे आशंका है कि उसके नाम से दर्ज बाइक का दुरुपयोग किया जा सकता है। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें